शाही सूजी के ढोकला

किरनजोसेफ
george singh448@gmail.com

शाही सूजी का ढोकला बनाने की विधि:-

सूजी का ढोकला बहुत ही कम समय में बनने वाला हल्का-फुल्का नाश्ता है।सूजी का ढोकला बहुत ही स्वादिष्ट और सरल विधि से फटाफट तैयार किया जा सकता है इसे बनाने में बहुत ही कम सामग्री की आवश्यकता होती हैयदि शाही ढोकला बनाने में खट्टा दही का उपयोग करेंगे तो फ्लेवर अच्छा आयेगा।




शाही सूजी ढोकला के लिए सामग्री:-
1.  1          कप सूजी
2.  1/2      कप खट्टी दही
3.  1/2      कप पानी
4.  1/2       टी-स्पून चीनी
5.  1/2       टी-स्पून अदरक का पेस्ट
6.   1/2      टी-स्पून हरी मिर्च
7.   1           स्पून नमक(स्वादानुसार)
8.    1          टी-स्पून धनियां पाउडर
9.    1 पैकेट  ईनो(फ्रूट साल्ट) 
10.  1/4      टी-स्पून हल्दी 
11.  1           टेबल स्पून तेल

     तड़के के लिए सामग्री:-
1.राई           (1 टेबल स्पून)
2.करी पत्ता    (8 से 9 पत्ता बारीक कटा हुआ)
3.हरी मिर्च।   ( 5 से 6 लम्बी कटी हुआ)
4.हरी धनियां    
5.तेल             (1 टेबल स्पून )  

सूजी का ढोकला बनाने के लिए:-
1.सूजी का ढोकला बनाने के लिए सर्वप्रथम हम एक गहरे कटोरे में एक कप सूजी लेंगे और उसमें दही को मिलायेंगे जिससे यह सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनता है।इसके पश्चात इसमें अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, चीनी, धनियां पाउडर, तेल और आधा कप पानी डाल कर अच्छी तरह से फेट ले जब तक की पूरी तरह से पड़ी हुई गांठ हट न जाये।इसे कम से कम आधा घंटे के लिए ढक्कन ढाक कर छोड़ दें।

2.अब इसे हल्के हाथों से चलायेंगे जिससे इसमें गोल गोल बुलबुले दिखने लगेंगे।अब इसमें फ्रूट साल्ट(ईनो)
डालकर जल्दी से तेल लगे हुवे साँचो में डाल देंगे।ईनो
से यह स्पंजी फुज्जिदार बनावट देता है।आप इसे इडली के साँचो में या स्टील के कम गहरे थाली में भी बना सकते है।

3.स्टीमर में चैक कर ले कि पानी अच्छे से गर्म हुआ है कि नहीं।उसके पश्चात 15 मिनिट के लिए ढोकले को पकने के लिए छोड़ दें।प्रारंभ के 2 मिनिट के लिए तेज आंच में बाद के 13 मिनिट में धीमी आंच में पकने दें।इसके पश्चात सूजा या टूथपिक की सहायता से ढोकले में डालकर चैक कर ले कि यह पका है कि नही। यदि इसे डालने पर बिल्कुल साफ निकलता है तो यह पूरी तरह से पक चुका है।


सूजी के ढोकले में तड़का के लिए:-
1.सूजी के ढोकले में तड़का के लिए सर्वप्रथम हम नॉनस्टिक पैन में एक टेबल स्पून तेल गर्म करेंगें।
2.इसके पश्चात इसमें एक टी-स्पून राई डाल दे ।राई पकने के बाद  करी पत्ता(5से7), हरी मिर्च (4से5) लम्बी कटी हुई डाल दें।इसके पश्चात ढोकले के ऊपर इसे एक समान रूप में फैलाकर डाल दें।
3.इसके बाद ऊपर से धनियां का छिड़काव कर दे।
4.जब सूजी का ढोकला थोड़ा ठंडा हो जाये तो इसे चोकोर आकर में कट कर ले।
5.इसे हरी चटनी या ईमली की चटनी के साथ परोसें।




                                          




















टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट