आलू का शानदार कटलेट
किरन
जोसफ आलू का कटलेट बहुत ही कुरकुरा और शानदार बनता है यह नास्ते में चाय या खाने के साथ या हरी चटनी के साथ खाया जा सकता है।आलू का कटलेट बहुत ही सरल तरीके से तैयार किया जा रहा है यह सभी सामग्री असानी से घर मे ही मिल जाती है।इसे अपने परिवार या दोस्तो के साथ बैठकर कुरकुरे कटलेट का मजा ले सकते है।
आलू के कटलेट बनाने की सामग्री:-
1. आलू (4 या 5 )
2. प्याज (1 बड़ा)
3. लहसुन। (5-6 कली)
4. अदरक (1 पीस)
5. सूजी। (1 कप)
6. चावल का आटा (1 कप)
7. गर्म मसाला। (1टी-स्पून)
8. जीरा। (1टी-स्पून)
9. हींग। ( 1/4 टी-स्पून)
10. राई (1 स्पून)
11. तेल। (2बड़ा चम्मच)
12. नमक (स्वादानुसार)
13. करी पत्ता। ( 6-7 बारीक कटी हुई)
14. हरी धनियां। (50 ग्राम बारीक कटी हुई)
आलू का कटलेट बनाने के लिए:-
1.आलू का कटलेट बनाने के लिए सर्वप्रथम कच्चे आलू को छील ले और उसे बिल्कुल छोटे-छोटे आकार में काट लें।इसी प्रकार प्याज को भी काट लें।
2. अदरक और लहसुन का पेस्ट बना कर एक कटोरी में रख ले।
3.एक कप सूजी का आटा और एक कप चावल का आटा को मिला लें इसमें हरी धनियां, गर्म मसाला, जीरा, हींग, हरी मिर्च, नमक डाल कर मिला है
4.अब इसमें बारीक कटा हुआ आलू ,प्याज और अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर टाइट पेस्ट बना ले।
5.इसके पश्चात फ्राई पैन में 2 स्पून तेल डालकर अच्छा गर्म होने दे अब इसमें राई डाल कर बारीक कटी हुई करी पत्ता डाल दें। इसके पश्चात इसमें टाइट पेस्ट को डाल दें। इसे लगातार चलाते रहे जब तक ये लोई के समान न हो जाये।
6.इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
7.आप इसे इच्छानुसार आकर में तैयार कर सकते है।
8. फ्राई पैन में 2-3 स्पून तेल डालकर गरम कर ले।अब तैयार कटलेट को डालकर तब तक पकाएं जब तक यह ब्राउन कलर न हो जाये।
9.अब आप इसे हरी या लाल चटनी के साथ नास्ते में इस्तेमाल कर सकते है।






बहुत ही अच्छा है दीदी
जवाब देंहटाएंThank you Anil
हटाएंलाजवाब दीदी
जवाब देंहटाएंThanks Balwat
हटाएंLajawab
जवाब देंहटाएंSupper 👌
जवाब देंहटाएं👌
जवाब देंहटाएंTasty yammi
जवाब देंहटाएंSo delicious and yammy yammy😋😋
जवाब देंहटाएंVery nice
जवाब देंहटाएं