मसालेदार छोले भटूरे


किरनजोसफ
georgesingh448@gmail.com

मसालेदार छोले भटूरे 

-:छोले भटूरे बनाने की विधि:-
छोले भटूरे उत्तर भारत का बहुत ही प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है इसे कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है।सुबह का नाश्ता हो या दिन का लंच या फिर रात का डिनर किसी भी समय खा सकते है।भटूरे को छोले या चने के मसालेदार करी के साथ खा सकते है।यह रेसिपी रेस्टारेंट में बहुत प्रसिद्ध हैं इसे आज हम अपने रसोई में भी रेस्टोरेंट की तरह कम समय में एक स्वादिस्ट जायकेदार मसालेदार छोले क।  साथ भटूरे का मजा ले सकते है।

मसालेदार छोले की सामग्री:-

1.छोले                 -250 ग्राम
2.हल्दी                -1टी-स्पून
3.लाल मिर्च          -1/2 स्पून
4.धनियां पाउडर    - 25ग्राम
5.गर्म मसाला        -2 टी-स्पून
6.कस्तूरी मैथी       -3 टी-स्पून(मसल कर) 
7.नमक                -स्वादानुसार
8.मैथी दाना          -1/4 टी-स्पून 
9.ईमली               -ईमली का पानी(पल )
10.अदरक           -2इंच
11.लहसुन           -8से10 कली
12.प्याज             --2 मिडिल साइज
13.टमाटर         -3से4 मिडिल साइज
14.हरी धनियां    -50 ग्रा                          15.करी पत्ता।       -8से10 पत्ता  


-:मसालेदार छोले बनाने के लिए:-


  • सर्वप्रथम हम छोले को साफ पानी से धो लें         तत्पश्चात इसे 5 घंटे के लिए पानी मे फुला दे।


  • इसके पश्चात इसे कुकर में उबाल लें।

  • अदरक, लहसुन, प्याज औऱ टमाटर का पेस्ट बना कर रख ले।


  • कड़ाई को गैस में चढ़ाने के पश्चात एक बड़ा चम्मच तेल डाल दें ।तेल गर्म होने के बाद इसमें मैथी और करी पत्ता डाल दें फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालकर तब तक भूंजे जब तक यह ब्राउन न हो जाये।इसी क्रम में अदरक, लहसुन औऱ टमाटर भी कर ले।
  • अब इसमें हल्दी, मिर्च, धनियां पाउडर डालकर पुनः भूंज ले।अब इस भूंजे हुवे मसाले में उबले हुए छोले को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।



  •  इसमें ईमली का पानी, कस्तूरी मैथी और गर्म मसाला डालकर10 मिनिट तेज आंच पर और 2 से 3 मिनिट धीमी आंच पर पकने को छोड़ दें।
  • अब इसमें कटी हुई हरी धनियां का छिड़काव कर दे।


  • अब आपका चटपटा गरमा गरम मसाले दार छोले तैयार है।





भटूरे बनाने की सामग्री :-
1.मैदा.             -    2कप
2.सूजी.            -    1/2 कप 
3.दही.              -   1कप
4.तेल।              -   2टी-स्पून
5.बेकिंग पाउडर  -   1/4 टी-स्पून
6.उबला आलू     -   4पीस
7.नमक।            -   स्वादानुसार
8.रिफाइन तेल    -   तलने के लिए 1/2 L

-:भटूरे बनाने के लिए :-

  • सर्वप्रथम हम उबले हुए आलू को छील लें तत्पश्चात इसे बारीक काटकर कदूकस से कीस ले जिससे इसमें गुठलियां ना रह जाये।


  • अब उसी आलू में मैदा, सूजी, दही, नमक और बेकिंग पाउडर डालकर हल्का पानी डालकर मुलायम आटे की तरह गूंद ले।


  • कढ़ाई को गर्म होने दे इसके बाद आटे की लोई बना कर बेल लें । इसे  गर्म तेल में तल लें।
  • यह अच्छे फूले-फूले और सुंदर स्वादिस्ट भटूरे तैयार हो  जाएंगे।









टिप्पणियाँ

  1. Bahut sahi Veri nice keep it up ईश्वर करे आप बहुत तरक्की करें मेरा सहयोग हमेशा से रहेगा

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट