चिकन दम बिरयानी
दम चिकन बिरयानी की सामग्री :
बिरयानी मसाला
- बड़ी इलायची -10 ग्राम
- काली मिर्च -10 ग्राम
- लौंग - 10 ग्राम
- स्टार फूल -10 ग्राम
- शाही जीरा -10 ग्राम
- जयपत्री - 10 ग्राम
- सोप मोटी -10 ग्राम
- खड़ी धनियां -10 ग्राम
- जीरा - 10 ग्राम
- दाल चीनी - 10 ग्राम
- जायफल - 2 नग
- लाल खड़ी मिर्च -4-5 पीस
1.सर्वप्रथम हम साफ पानी से चावल को 2 से 3 बार धो लेंगे और इसे पानी में भिंगोकर1/2 घंटे के लिए रख देंगे।
2.अब चिकन को भी साफ पानी से 2 से 3 बार धो लेंगे और इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट बनाकर इसमें डाल देंगे ।इसी क्रम में इसमें बिरयानी मसाला, दही,नमक(स्वादानुसार) डालकर अच्छी तरह से मिला ले।
3.प्याज को एक स्लाइस में काट कर फ्राई कर ले । उसी तेल को कड़ाई में डालकर चिकन भी हाफ फ्राई कर लें।अब इसमे फ्राई प्याज को आधा डाल कर चिकन को पका लें।अब इसमें हरी मिर्च को चीरा लगाकर( 4 से 5 पीस) चिकन में डाल दें और इसे10 मिनिट के लिए पकने दें।
4.चावल का पानी चढ़ा ले और उस पर नमक (स्वादानुसार) डाल दे।गर्म पानी में चावल को डालकर आधा पकने तक छोड़ दें।
5.चावल को बड़े बर्तन में छननी की मदद से पसा ले।
6.अब हम एक अलग से चावल की डेकची लेंगे और उसमें सबसे पहले चावल और फिर चिकन की लेयर इसके बाद मसाला पाउडर(तैयार किया गया)डाल दें।इसी क्रम को पुनः करेंगे।
7.इसके ऊपर से हम 2-3 स्पून केवड़ा जल डालकर वाटरपेपर से 15 से 20 मिनिट के लिए लो आँच में रख देंगे।गैस बंद करने के 20 मिनिट बाद इसे हल्के हाथों से धीरे धीरे चला ले।अब इसमें फ्राई प्याज को डाल दें।
8.अब आपकी राज घराने की बिरयानी तैयार हो गई है आप इसे एक साइड से सर्व करें।










Nice
जवाब देंहटाएंThank so much Himanshu
हटाएं😋😋😋😋😋
जवाब देंहटाएंThank you Rahul jii
हटाएंWow so tasty
जवाब देंहटाएंThank you so much Vinay
हटाएं