चिकन कोपता
Georgesingh448@gmail.com
चिकन कोप्ता
चिकन कोप्ता बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट डिश है इसमे लगने वाली सामग्री आसानी से किचन में ही मिल जाती है।यह छोटे हो या बड़े सभी का पसंदीदा व्यंजन है यह आसानी से पच जाने वाला डिश है।
चिकन कोप्ता की सामग्री:-
1.बोन्लेस चिकन 1/2 किलो
2.प्याज़ 1/2 किलो
3.अदरक 25 ग्राम
4 .लहसुन 50 ग्राम
5 .हरी मिर्च 10 से 12 पीस
6.हरी धनिया 100ग्राम
7.चिकन मसाला 1पैकेट
8.नमक स्वादानुसार
चिकन कोप्ता बनाने की विधि:-
1. सबसे पहले हम बोनलेस चिकन के छोटे-छोटे टुकड़े करेंगे फिर उसे मिक्सी के जार में डालकर बारीक कीमा बना लेंगे।
2. इसी क्रम में प्याज,अदरक,लहसुन ,हरी मिर्च, धनिया इन सभी को भी मिक्सी की सहायता से पीस लेंगे
3. इन सभी मसालों को एक छन्नी में डाल देंगे और उसका पानी एक बर्तन में निकाल लेंगे।
4. अब हम कीमे में पिसे हुए मसाले को डाल देंगे जो छलनी में रखे हुए थे इसमें चिकन मसाला और स्वादानुसार नमक मिला देंगे।
5. कोफ्ते की गोलियां आप अपने अनुसार बना लीजिए ।
कोप्ता की ग्रेबी बनाने की सामाग्री :-
1.प्याज़ 1 मीडियम साईज़
2.अदरक और लहसुन का पेस्ट 2से 3 टी-स्पून
3.लाल मिर्च पाउडर 2 टी-स्पून
4.हल्दी 1 टी-स्पून
5.धनिया पावडर 3 टी-स्पून
6.चिकन मसाला 1 टी-स्पून
7.कस्तुरी मैथी 1 टी-स्पून
8.टमाटर 3 से4 पीस
9.हरी धनिया 50 ग्राम
10.तेल 2 बड़े चम्मच
11.नमक स्वादानुसार
कोफ्ते को ग्रेवी दार बनाने की विधि:-
1. सर्वप्रथम हम गैस में कढ़ाई रखेंगे उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालेंगे तथा उसमें कटे हुए प्याज को भूनेगे ।
2. जब प्याज ब्राउन हो जाए तो उसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल कर भुनेगे। इसके तत्पश्चात इसमें हल्दी ,मिर्च, धनिया पाउडर और टमाटर को पीसकर डालेंगे।
3. मसाले को तब तक भूनेगे जब तक तेल ऊपर ना आ जाए उसके बाद इसमें कस्तूरी मेथी और चिकन मसाला डालकर 2 मिनट तक भूनेंगे इसके बाद मसाले में आधा लीटर पानी डाल देंगे।
4. जब मसाला अच्छी तरह से उबलने लगे तो उसमें बने हुए कोफ्ते को डाल देंगे (कोफ्ता को फ्राई नहीं करना है)।
5. कोफ्ता को डालने के बाद उसे चलाना नहीं है । इसे 5 मिनट तेज आंच में और 10 मिनट धीमी आंच में पकाने के बाद गैस को बंद कर दे।
6. अंत में कटी हुई धनिया पत्ता को डाल देंगे और अब आपका जायकेदार चिकन कोफ्ता तैयार है।














बहुत ही स्वादिष्ट पकवान एक बार जरूर इस जायके का आनंद ले
जवाब देंहटाएंThank you Varun
हटाएंMaine to chicken kofta khaya hai lajawab test hai
हटाएंThank you Vinay
हटाएंNice 👍
जवाब देंहटाएंThank you GLOBAL BUSINESS
जवाब देंहटाएंWow yammi 👌
जवाब देंहटाएंThank you Suchita
हटाएंWow lajawab
जवाब देंहटाएंThank you Vivek
हटाएंBahut badhiya..didi kya baat hai bhai wah..👍
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएं